Covid-19 NB.1.8.1 वैरिएंट से सुरक्षित कैसे रहें? पूरी जानकारी हिंदी में
Covid-19 ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। इस बार नया वैरिएंट NB.1.8.1 सामने आया है, जो पहले के वैरिएंट्स की तुलना में ज्यादा संक्रामक बताया जा रहा है। ऐसे में यह जरूरी हो गया है कि हम इसके बारे में पूरी जानकारी रखें और खुद को सुरक्षित रखें।
NB.1.8.1 वैरिएंट क्या है?
NB.1.8.1 कोविड का एक नया सब-वैरिएंट है जो Omicron परिवार से संबंधित है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह वैरिएंट तेजी से फैलता है लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह कितना घातक है। इसके लक्षण सामान्य फ्लू जैसे हो सकते हैं — जैसे बुखार, खांसी, गले में खराश, सिरदर्द और थकान।
इससे कैसे बचा जाए?
- मास्क पहनें: जब भी आप भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाएं, मास्क ज़रूर लगाएं।
- सैनिटाइज़र का उपयोग करें: हाथों की सफाई बेहद जरूरी है। हर थोड़ी देर में अल्कोहल-बेस्ड सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करें।
- सोशल डिस्टेंसिंग बनाए : लोगों से कम से कम 2 फीट की दूरी पर रहें।
- भीड़ से बचें: कोशिश करें कि मॉल, मार्केट्स, ट्रैफिक और बंद जगहों पर जाने से बचें।
- टीकाकरण कराएं: अगर आपने अभी तक बूस्टर डोज़ नहीं ली है, तो तुरंत लगवाएं।
- घर आने पर कपड़े और हाथ धोएं: बाहर से आने पर खुद को तुरंत साफ करें।
स्वास्थ्य पर ध्यान दे
- संतुलित आहार लें: विटामिन C और D को अपने आहार में शामिल करें।
- अधिक मात्रा मे पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें।
- पर्याप्त नींद लें: थकान और स्ट्रेस से इम्युनिटी कमज़ोर होती है।
निष्कर्ष
NB.1.8.1 वैरिएंट भले ही नया हो, लेकिन बचाव के उपाय पुराने और प्रभावी हैं। मास्क, सफाई और सोशल डिस्टेंसिंग अब भी हमारी सबसे बड़ी ढाल हैं। घबराएं नहीं, सजग रहें और अपने परिवार को भी सतर्क रखें।


Post a Comment